अभी कड़ी मेहनत करने से ,,, कल सुकून की नींद आयेगी।




आज की कठिन परिश्रम कल सुकून की नींद देगी।

"हम आज सोचते हैं कि हमारे पास बहुत सारी कठिनाइयां हैं , मैं बहुत मेहनत कर रहा हूं , आखिर इतनी सारी मेहनत करने के बावजूद मुझे सफलता नहीं मिल रही है ।
तो भाइयों एक बात याद रखें आज आप जितना कठिन परिश्रम कर रहे हैं ना कल इन सभी कठिन परिश्रम का फल बहुत अच्छे से मिलेगा और साथ ही आपको सुकून की नींद भी मिलेगी।"

 आइए एक कहानी की मदद से समझते हैं,,,,

एक गांव में एक बच्चा रहता था , वह बच्चा बहुत मेहनत करता था। हमेशा कभी दूसरों के घर में काम करता ,  कभी अपने गांव में किसी के भी घर में जाकर के कुछ ना कुछ काम करता था जिससे कुछ रुपए मिलते थे और वह उस रुपए ला करके अपने घर में छोटे छोटे भाई लगभग तीन से चार उनके भाई बहन थे उन सभी भाई-बहन को वह उन्हीं पैसों से उसका पालन पोषण करते थे।
 तो आप यह समझ लो कि वह खुद का खाना नहीं खा पाता था वह जो भी काम करता था बहुत मेहनत से करता था , और अपने भाइयों के लिए वह बहुत  परिश्रम कर रहा था , लेकिन जब वह बड़ा हुआ इतनी सारी कठिनाई  के बाद सोचिए कितना वह हिमत  रखा कितनी हिम्मत करी की उसने अपने भाइयों को पढ़ाया लिखाया इस काबिल बनाया कि चारों भाई अलग-अलग पोस्ट पर गए ।
कोई भाई पुलिस ऑफिसर बन गया कोई भाई आईएएस ऑफिसर बन गया और कोई भाई एडवोकेट बन गया तो इस तरह करके उन चारों भाई को अच्छी तरह से उसने पढ़ाया लिखाया और बड़ा किया ।
जब वह बड़ा हो गया तब उसे एहसास हुआ कि उसने कितनी मेहनत की थी और उस मेहनत का फल उसे क्या मिल रहा है,  आज पूरे समाज में उसे महान पुरुष के नाम से जाना जाता है। क्योंकि चारों भाइयों को जिस तरह उसने पढ़ाया लिखाया और इस काबिल बनाया कि चारों भाई उसे भगवान की तरफ से ना सिर्फ  भाई पूरे गांव वाले भी  उसकी पूजा करते हैं ।
तो अब मेरा यही कहना है कि " अगर आज आपने बहुत मेहनत करी है तो भाई कल आपको सुकून की नींद जरूर मिलेगी इसलिए मेहनत करने से मेहनत कीजिए और बीच-बीच में कई लोग आपको परेशान करेंगे यह बोल करके इतना मेहनत क्यों कर रहे हो कुछ नहीं मिलने जाने वाला है देखो वह लोग मेहनत कर रहा है उसको कुछ नहीं मिला तो उन लोगों से बची है और अच्छे लोगों से संपर्क बनाइए और मेहनत बहुत कीजिए ताकि सफलता में वह सारे लोग शामिल होकर पूछा कि आखिर तुमने यह सफलता कैसे हासिल किया।"

©kr.deepaksagar

Comments

Popular posts from this blog

आगे बढ़ते चलो.....!

खड़े रहो... अड़े रहो - By Amitabh Bachchan